पानी के मुद्दे पर सभी दलों की बैठक बुलाए सरकार: हरमीत सिंह कादियां

लुधियाना | पानी के गंभीर होते मुद्दे को लेकर भारतीय किसान यूनियन कादियां के प्रदेश प्रधान हरमीत सिंह कादियां ने पंजाब सरकार से सभी राजनीतिक दलों और संगठनों की बैठक बुलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह केवल खेती ही नहीं, बल्कि पंजाब की आर्थिक खुशहाली, सहायक धंधों और आम जनता से भी जुड़ा मसला है। सरकार इसे नजरअंदाज नहीं कर सकती। पुराने समय में पानी को लेकर किए गए समझौतों पर दोबारा विचार जरूरी है, क्योंकि अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। कादियां ने कहा कि खेती मौसम पर आधारित जरूर है, पर राज्य की बड़ी आबादी इसी पर निर्भर करती है। ऐसे में पंजाब के हक के पानी को लेकर ठोस नीति बनाई जाए। उन्होंने कहा कि यह समय की मांग है कि सभी दल मिलकर पानी के हल के लिए एक साझा रास्ता तय करें, ताकि भविष्य सुरक्षित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *