लुधियाना। गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी में सुअर पालन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को सम्पन्न हुआ। इसमें पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग जिलों से आए 40 छात्रों ने भाग लिया। डॉ. रविंदर सिंह ग्रेवाल, निदेशक प्रसार शिक्षा ने बताया कि यूनिवर्सिटी पशुपालकों की आर्थिक प्रगति और स्थिरता के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि सुअर पालन किसानों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसकी वजह इसकी तेज वृद्धि और लाभप्रदता है। यूनिवर्सिटी वैज्ञानिक तरीके से सुअर पालन शुरू करने के लिए जरूरी जानकारी और मार्गदर्शन दे रहा है। डॉ. जसविंदर सिंह, पाठ्यक्रम निदेशक और विभागाध्यक्ष वेटरनरी प्रसार शिक्षा विभाग ने बताया कि प्रशिक्षण में सैद्धांतिक और व्यावहारिक सत्र शामिल थे। इसमें छात्रों को शेड डिजाइन, प्रजनन, आहार, स्वास्थ्य प्रबंधन और विपणन रणनीतियों की जानकारी दी गई। यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने इन विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। प्रगतिशील सुअर पालक सुरिंदर सिंह खुल्लर ने अपने अनुभव साझा किए। समापन सत्र की अध्यक्षता डॉ. परमिंदर सिंह, अतिरिक्त निदेशक, प्रसार शिक्षा विभाग ने की। ।


