8 दिन में 15 हजार से ज्यादा बेटिकट पकड़े

लुधियाना| फिरोजपुर रेल मंडल ने विशेष चेकिंग अभियान के तहत 8 दिनों में 15 हजार से ज्यादा बेटिकट यात्रियों को पकड़ा है। इनसे एक करोड़ के करीब जुर्माना वसूला गया है। फिरोजपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम परमदीप सैनी ने बताया कि 22 अप्रैल को शुरू हुआ यह अभियान 21 मई तक चलेगा। उन्होंने बताया कि मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, अमृतसर हावड़ा मेल, बेगमपुरा एक्सप्रेस, सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में टिकट जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *