लुधियाना| ई-रिक्शा चोरी के आरोप में थाना डिविजन नंबर 8 की पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से ई-रिक्शा और चार बैटरियां बरामद की गईं हैं। आरोपियों की पहचान अशोक नगर निवासी नरेश कुमार और अशोक कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने आरोपियों को गुप्त सूचना पर काबू किया। सूचना मिली थी कि आरोपी चोरियां करने के आदी हैं। इस पर पुलिस ने आरोपियों को काबू किया।


