भास्कर न्यूज | जालंधर खेलो इंडिया यूथ गेम्स इस बार 4 से 15 मई को बिहार में खेली जाएंगी। जिसमें पंजाब के खिलाड़ियों का दल भी बिहार के लिए रवाना हो रहा है। इस बार पंजाब के 246 खिलाड़ी 20 गेम्स में हिस्सा लेंगे। स्पोर्टिंग स्टाफ जिसमें कोच, मैनेजर 62 हिस्सा लेंगे। पंजाब के खिलाड़ियों के साथ जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह नोडल अफसर और डीएसओ रूपेश कुमार सीडीएस होंगे। बिहार में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर पटना, राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय में खेल इवेंट होंगे। यूथ गेम्स का उद्घाटन समारोह भव्य होगा जिसके लिए बिहार सरकार लगातार निरीक्षण कर रही है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 28 खेलों के लिए 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से 8500 खिलाड़ी तथा 1500 प्रशिक्षक और तकनीकी अधिकारी शामिल हो रहे हैं। इन गेम्स को लेकर बिहार स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की तरफ से अलग पहल की जा रही है, महिला खिलाड़ियों की सेहत और खास कर खासकर पीरियड जैसे विषयों पर खुलकर बात हो रही है। सिंपली स्पोर्ट्स फाउंडेशन और बिहार स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की साझेदारी से संभव हो रहा है। दोनों संस्थाओं ने मिलकर जमीनी स्तर पर महिला खिलाड़ियों की जिंदगी बदलने का अभियान चलाया है। पंजाब के 246 खिलाड़ी एथलेटिक्स, बॉस्केटबाल, बैडमिंटन, साइक्लिंग, फैंसिंग, जिम्नास्टिक, हॉकी, खो-खो, जूडो, रेस्लिंग, शूटिंग, वालीबाल, वेटलिफ्टिंग, स्विमिंग, आर्चरी, लॉन टैनिस, बॉक्सिंग, गतका, थंगता, मलखंभ गेम्स में हिस्सा लेंगे। पंजाब की हॉकी टीम का कोचिंग कैंप सुरजीत हॉकी स्टेडियम में लगाया गया था। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में बिहार ने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 4 मई को उद्घाटन समारोह में प्रदर्शित की जाने वाली विश्व की सबसे बड़ी मधुबनी पेंटिंग के निर्माण का अवलोकन किया। इस मधुबनी पेंटिंग के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट मुख्यमंत्री को सौंपा गया। मिथिला चित्रकला संस्थान, सौराठ, मधुबनी के 50 कलाकारों ने लगातार 50 घंटे तक काम कर इस पेंटिंग को तैयार किया है। रूपेश कुमार ।


