अमृतसर| टेक्निकल सर्विसेज यूनियन सिटी सर्किल ने मजदूर दिवस मनाया। इस दौरान यूनियन नेताओं और सदस्यों ने प्रण लिया कि वह हमेशा संगठन के साथ खड़े रहकर सरकारों की ज्यादतियों के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। टेक्निकल सर्विस यूनियन सिटी सर्किल के प्रधान गुरप्रीत सिंह जस्सल और ऑल केडर पेंशनर एसोसिएशन के प्रधान मदन लाल शर्मा ने मिलकर झंडा फहराया। इस मौके पर मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज यूनियन के सर्किल प्रधान हरपाल सिंह, बिक्रम, उप प्रधान रणजीत सिंह, राजीव सलवान, सचिव हरिंदर पाल सिंह, राम किशन, रमेश कुमार आदि मौजूद थे।


