अमृतसर| गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के उसारी और लैंडस्केप विभाग के बाहर खड़े पानी के टैंकर के साथ खड़े ट्रैक्टर में बीती रात अचानक आग लग गई। आग लगते ही ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड बख्शीश सिंह ने तुरंत मुख्य सुरक्षा कार्यालय को सूचना दी। सुरक्षा सुपरवाइजर कैप्टन जसबीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गार्ड बख्शीश सिंह भी आग बुझाने में जुटा रहा। इसी दौरान ट्रैक्टर का टायर फटने से हुई तेज आवाज से गार्ड बख्शीश सिंह घबरा गया। वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


