आल पंजाब रेहड़ी फड़ी यूनियन ने मनाया मजदूर दिवस

अमृतसर| आल पंजाब रेहड़ी फड़ी यूनियन के प्रधान डा. इंद्रपाल की अध्यक्षता में कबीर पार्क में मजदूर दिवस मनाया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर साल एक मई को पूरी दुनिया में मजदूर दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की महत्ता मजदूरों का सम्मान करने और उनके अधिकारों प्रति उन्हें जागरूक करना है। हर साल एक मई को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। यह उन मेहनती लोगों को श्रद्धांजलि देने का मौका होता है, जिन्होंने समाज के विकास में अहम भूमिका निभाई है। इस दिन को मनाने की महत्ता उन सभी मजदूरों के संघर्ष को याद करना है, जिन्होंने मुश्किल हालातों का सामना करते हुए अपने खिलाफ हो रहे शोषण के लिए आवाज बुलंद की। इस अवसर पर सुरजीत रामपाल, अरविंदर, पंकज, बलजीत सिंह साबी, सूरज, जैबीर, राहुल, सुनील, वरुण और अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *