राहत लाई मई… 8 तक भीषण गर्मी नहीं पड़ेगी, तेज हवाओं और बारिश के आसार

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होते ही वीरवार को पंजाब, हरियाणा, हिमाचल में वीरवार सुबह से मौसम में परिवर्तन हुआ। सूबे के विभिन्न जिलों में तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। पटियाला में शाम को ओले िगरे। पंजाब में वीरवार को सुबह से ही धूल भरी हवाएं चलीं । देर शाम को गुरदासपुर, अमृतसर जालंधर, लुधियाना में तेज आंधी के बाद बारिश हुई। इससे पहले दिन में पारा बठिंडा को छोड़कर अन्य जिलों में 34 से 39 डिग्री दर्ज किया गया है। व ओलावृष्टि हुई। शिमला जिले सहित मंडी, सोलन, चंबा, कुल्लू और अन्य कई क्षेत्रों में भी शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे राज्य में एकदम से तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। हरियाणा में भी वीरवार को मौसम में बदलाव हो गया है। मौसम विभाग ने पंजाब व हरियाणा में 8 मई तक आंधी-बारिश का अलर्ट दिया है। हरियाणा में भी पांच मई तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। अप्रैल में सिर्फ बठिंडा ज्यादा तपा मालवा में 99% कम बारिश हुई दिनेश वर्मा, लुधियाना | पंजाब में गर्मी सीजन का एक महीना बीत चुका है, जबकि इस बीते अप्रैल में इस बार गर्मी सामान्य ही देखने को मिली है। क्योंकि तापमान इस बार सिर्फ बठिंडा जिले में ही 44 डिग्री तक दर्ज हुआ, जबकि इसके बाद सबसे अधिक पटियाला में 42 डिग्री पारा सिर्फ एक ही दिन रिकार्ड हुआ है। अन्य जिलों में मौसम अनुसार तापमान 39 से 41 डिग्री रहा। अप्रैल में दिन जहां गर्मी वाले निकले हैं। वहीं, रातें सबसे ज्यादा राहत की थी। अगर अप्रैल की बात करें तो तापमान इस बार अमृतसर, लुधियाना, बठिंडा और पटियाला में तापमान अप्रैल के आखिरी सप्ताह में ही बढ़ौतरी में दर्ज हुआ है। लगातार बठिंडा में तापमान 5 दिन 43 से 44 डिग्री तक दर्ज हुआ है। जबकि अमृतसर में 29 अप्रैल को सबसे अधिक 40.9 डिग्री, लुधियाना में 26 अप्रैल को सबसे अधिक 41.4 डिग्री रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *