ब्राह्मण सभा और श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में मनाई भगवान परशुराम जी की जयंती

भास्कर न्यूज| जालंधर मॉडल हाउस स्थित ब्राह्मण सभा और श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान भगवान परशुराम जी के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। प्रो. सोमनाथ ने भगवान परशुराम के बारे में विस्तृत जानकारी दी और श्रद्धालुओं को उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संदेश दिया। इस अवसर पर कई प्रमुख हस्तियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें विधायक ब्रह्मशंकर जिम्पा, दीपक बाली, कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत, श्वेत मलिक, पूर्व सांसद आरएसएस प्रचारक प्रमोद कुमार, चंद्रकांत, पार्षद सुनीता टिक्का ओंकार राजीव टीका, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरेंद्र कौर प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा मंदिर कमेटी के प्रधान दिनेश शर्मा, अनीता शर्मा, जतिंदर शर्मा, राजिंदर अरोड़ा, ललित शर्मा, लखविंदरपाल, विकास बग्गा, राजीव शर्मा, दविंदर शर्मा, हेमंत शर्मा, प्रदीप चंद, विक्रम, सतपाल, विनय, दीपक और शमिंदर ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और भगवान परशुराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों ने भगवान परशुराम के सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया और समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *