जालंधर| श्रीराम भक्त हनुमान सेवा दल की ओर से मंगलवार को श्री रघुनाथ मंदिर शहीद बाबूलाभ सिंह नगर में श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। सेवादल के संरक्षक मनोज शर्मा ‘नन्हा’ व उनके सहयोगियों संजीव शर्मा, दीपक शर्मा, आशु शर्मा, यशपाल शर्मा, मोहन लाल शर्मा ने बताया कि श्री सनातन धर्म के उत्थान एवं हिंदू जागृति के लिए हर मंगलवार हर मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत श्री रघुनाथ मंदिर में श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस मौके पर कमल सूरी के अलावा प्रधान राजेश गुप्ता, कांता प्रसाद, देवराज कश्यप, राकेश शर्मा, संकीर्तन मंडली से शारदा देवी, दर्शना रानी, जसबीर कौर, सीता शर्मा, शीला गुप्ता, श्री रघुनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी गोविंद शास्त्री और अन्य मौजूद थे।


