मरीजों को दूध, दलिया और फल वितरित किए

जालंधर| अलायंस क्लब जालंधर समर्पण द्वारा ‘फूड फॉर हंगर’ के तहत प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में सिविल अस्पताल में सेवा प्रोजेक्ट किया। क्लब के सदस्यों ने मरीजों को दूध, दलिया और फल वितरित किए। प्रधान गर्ग ने डायरेक्टर सीआर जलोटा को सम्मानित किया। वीडीजी-1 एनके महेंद्रू ने समर्पण क्लब की प्रशंसा करते हुए कहा कि अलायंस क्लब समर्पण हमेशा ही जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहता है। इस मौके पर सचिव अशोक कुमार बजाज, रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, दया कृष्ण छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संजय भल्ला, विनोद कुमार कौल, हर्षवर्धन शर्मा, गुलजारी लाल गुप्ता, जयदेव मल्होत्रा, एके बहल मौजूद रहे। अलायंस क्लब जालंधर समर्पण के पदाधिकारी और सदस्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *