देवरी| अखंड ज्योति शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज सुबह 8 बजे राम जानकी मंदिर से ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन और शांतिकुंज भोपाल के निर्देशन में आयोजित हुई। ढोल-नगाड़ों के साथ रथ में मां गायत्री की प्रतिमा और ज्योति कलश स्थापित किए गए। गायत्री सेवक शरद कुमार गुप्ता ने बताया कि पूज्य गुरुदेव डॉक्टर श्रीराम शर्मा आचार्य ने 1926 में अखंड ज्योति जलाई थी। इसका उद्देश्य युग को अंधकार से निकालना था। इसी ज्योति के 100 वर्ष पूरे होने पर 2026 में शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा। इसके लिए गांव-गांव में जागरूकता और निमंत्रण देने के लिए ज्योति कलश यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के बाद एक कुंडली गायत्री यज्ञ और हवन हुआ। तेंदूखेड़ा से आए सियाराम धाकड़ और रामजी धाकड़ ने हवन कराया। भजन और सत्संग का आयोजन भी हुआ। शाम 5 बजे गोरखपुर में भी ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में सुरेश कुमार गुप्ता, रमेश कुमार सोनी, रविशंकर मोदी, महेंद्र कुमार सोनी, शरद कुमार गुप्ता शमिल हुए।


