अचार, पापड़ और मसाला बनाने दिया जाएगा प्रशिक्षण, 3 मई तक आवेदन

बालोद| बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान बालोद में आचार, पापड़ और मसाला आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें स्वरोजगार के लिए हितग्राही 3 मई तक आवेदन कर सकते हैं। बड़ौदा आरसेटी बालोद के निदेशक बहल सिंह चुरेन्द्र ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में आचार, पापड़ और मसाला आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा प्रायोजित हैं। इस प्रशिक्षण में उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष आयु के ग्रामीण महिला एवं पुरुष आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण निशुल्क एवं आवासीय सुविधा से युक्त है। प्रशिक्षण हेतु 35 सीटें आरक्षित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *