जालंधर के पॉश एरिया में 70 वर्षीय महिला की हत्या-चोरी:भाजपा नेता के रिश्तेदार के घर दोपहर में हुई वारदात, रात को गहने गायब मिले तो बुलाई पुलिस

पंजाब के जालंधर में शहर के सबसे पॉश एरिया में एक बुजुर्ग की हत्या के बाद चोरों ने घर से गहने और नकदी चुरा ली। ये सारी वारदात गुरुवार को दोपहर के वक्त हुआ। मामले के बारे में गुरुवार रात जब पुलिस को पता चला तो जांच के लिए टीमें मौके पर पहुंच गईं थीं। ये वारदात थाना डिवीजन नंबर-6 के एरिया में पड़ते मोता सिंह नगर में स्थित भाजपा नेता अशोक सरीन के रिश्तेदारों के घर पर हुई। फिलहाल पुलिस ने देर रात मामले में हत्या और घर में घुसकर चोरी करने की एफआईआर दर्ज कर ली थी और सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी हत्या के बाद सोने के आभूषण और मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। घटना दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच घटी। रात आठ बजे तक परिवार यही सोचता रहा कि मौत स्वाभाविक है। इस बीच पड़ोसी महिलाओं के कहने पर जब घर की जांच की गई तो पता चला कि सोने के जेवरात और मोबाइल फोन गायब हैं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। भाजपा नेता बोले- पोते के जन्मदिन पर हवन का सामान लेने गए थे भाजपा नेता अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि उनके चाचा भीमसेन दुग्गल सेवानिवृत्त अकाउंटेंट हैं और मार्केट में काम करते थे। उसकी पत्नी बीमार थी। उनके दो बेटे हैं जो ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। वह अपनी पत्नी के साथ मोता सिंह नगर स्थित मकान नंबर 325 में रहते हैं। शुक्रवार को उनके पोते का जन्मदिन है। वे हवन से संबंधित सामान खरीदने के लिए बाजार गए थे। उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। दोपहर करीब 2 बजे जब वह घर लौटा तो घर का बाहरी दरवाजा बंद था। जब उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से किसी ने दरवाजा नहीं खोला। अपने पड़ोसियों की मदद से उन्होंने बाहर का दरवाजा खोला। जब वह अंदर गया तो उसने देखा कि उसकी पत्नी घर के एक कमरे में अर्ध बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। रात के वक्त चेक किए गहने तो हत्या-चोरी का पता चला जब डॉक्टर को बुलाया गया तो उन्होंने बताया कि उसकी मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने अपने रिश्तेदारों को सूचित किया। रिश्तेदार आये। रात करीब 8 बजे उनके एक रिश्तेदार ने उनकी पत्नी के शरीर के आभूषण आदि की जांच करने को कहा। जांच करने पर पता चला कि उनके दोनों कंगन, तीन अंगूठियां और एक मोबाइल फोन गायब था। उसके हाथों पर चोट के निशान थे और उसका शरीर कोहनी से लेकर हाथ तक नीला पड़ा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना 6 के प्रभारी सब इंस्पेक्टर भूषण कुमार मौके पर पहुंचे। मामले की जांच शुरू की गई और कुछ ही देर में एडीसीपी मुख्यालय सुखविंदर सिंह, एसीपी मॉडल टाउन रूपदीप कौर डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एडीसीपी बोले- देर शाम पुलिस को मिली सूचना, जांच जारी एडीसीपी सुखविंदर सिंह ने कहा- देर शाम हमें सूचित किया गया था कि घर में एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने शक जताया था कि उक्त मामला चोरों द्वारा हत्या किए जाने है। पारिवारिक सदस्यों द्वारा मामले में पहले तो कई कार्रवाई नहीं की गई थी। मगर जब परिवार का ध्यान मृतक महिला के हाथों और मोबाइल पर गया तो परिवार सतर्क हुआ और जानकारी पुलिस के साथ साझा की। एडीसीपी सुखविंदर सिंह ने आगे कहा- फिलहाल मामले में महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की उम्र करीब 70 साल है। जिनका नाम विनोद कुमारी है। पोते का जन्मदिन विदेश में था, यहां पर उन्होंने हवन करवाना था। मामले में फोरेंसिक टीमें जांच के लिए पहुंच गईं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *