पहलगाम अटैक- ट्रम्प का मोदी सरकार को समर्थन:अटारी बॉर्डर पर 70 पाकिस्तानी फंसे; शाह बोले- आतंकियों को चुन-चुन के मारेंगे

अमेरिका की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी प्रधानमंत्री मोदी को पूरा समर्थन देने की बात कही है। इंडियन एयरफोर्स आज यूपी के शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी 3.5 KM लंबी हवाई पट्टी पर नाइट लैंडिंग अभ्यास करेगी। इस एक्सप्रेसवे पर दिन और रात दोनों में फाइटर जेट की लैंडिंग कराई जा सकेगी। अधिकारियों ने कहा कि 250 सीसीटीवी कैमरे लगाकर हाई लेवल सिक्योरिटी उपाय किए गए हैं। एयर शो में दिन और रात के फेज होंगे। इसमें लो फ्लाई-पास्ट, लैंडिंग और टेक-ऑफ की प्रैक्टिस की जाएगी। राफेल, Su-30 MKI, मिराज-2000, मिग-29, जगुआर, सी-130जे सुपर हरक्यूलिस, AN-32 और MI-17 V5 हेलिकॉप्टर इस एयर शो में शामिल होंगे। गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश का चौथा ऐसा एक्सप्रेसवे है, जिसमें हवाई पट्टी है। हालांकि रात में लैडिंग की क्षमता वाला देश का पहला एक्सप्रेसवे है। इधर,14 तरह के वीजा होल्डर पाकिस्तानी नागरिकों के लिए भारत छोड़ने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल थी। 70 के करीब पाकिस्तानी नागरिक अटारी बॉर्डर पर फंसे हुए। भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ से बॉर्डर बंद है। पहलगाम के बायसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकी गोलीबारी में 26 टूरिस्ट की मौत हो गई थी। 17 लोग घायल हुए थे। गुरुवार के बड़े अपडेट्स पहलगाम हमले के बाद हो रहे डेवलपमेंट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *