बालोद| झलमला में मां गंगा मइया का अवतरण दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटने लगी। मां गंगा की पूजा-अर्चना की गई। मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। पूजा के बाद श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए। पूरे परिसर में भक्ति का माहौल रहा। आयोजन समिति ने व्यवस्था संभाली। श्रद्धालुओं ने मां गंगा से सुख-समृद्धि की कामना की।


