भास्कर न्यूज | जांजगीर विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 30 अप्रैल को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। प्रथम कक्षा में प्रथम स्थान पर इशिता खरे, द्वितीय पर दीक्षा लहरे, फल्यानी साहू, तृतीय पर पार्विका खांडे, पीहू यादव, सुशांत पाण्डेय रहे। दूसरी कक्षा में प्रथम स्थान पर गरिमा साहू, लक्ष्य कुमार साहू, सुमन रात्रे, तान्या अग्रवाल, युवानी रात्रे, द्वितीय पर आदित्य कुमार यादव, धनराज नामदेव और तृतीय पर मान्या दुबे रहे। तीसरी कक्षा में प्रथम स्थान पर लावन्या यादव, द्वितीय पर वैभव सिंह चौहान और तृतीय पर अवनीश तिवारी रहे। चौथी कक्षा में प्रथम नोबेल देवांगन, द्वितीय शिवम करियारी, वर्षा यादव और तृतीय माही भार्गव रहे। छठवीं कक्षा में प्रथम मिथिलेश कुमार साहू, द्वितीय आदित्य बघेल, सृजन तिवारी और तृतीय दीप्ति साहू रहे। सातवीं कक्षा में प्रथम तुषार थवाईत, द्वितीय समीर कुम्हार, विनय रजक और तृतीय आध्या वाघमारे रहे। प्रथम कक्षा में अवि श्रीवास, अस्मिता साहू, अमन भारद्वाज, पृथ्वी यादव, रोशनी सूर्यवंशी प्रथम स्थान पर रहे। द्वितीय पर सिद्धार्थ गोंड और तृतीय पर पार्थ देवांगन रहे। दूसरी कक्षा में प्रशांत सोनी, पवनवीर सिंह ठाकुर प्रथम, अंकित कुर्मी द्वितीय और नम्रता कश्यप, वर्षा लदेर तृतीय स्थान पर रहे। तीसरी कक्षा में हर्षिका भारद्वाज प्रथम, इशिका यादव, यशी कहरा द्वितीय और लक्ष्मी कुमारी साहू तृतीय स्थान पर रहीं। चौथी कक्षा में शिक्षा यादव प्रथम, श्रुति जायसवाल द्वितीय और अनमोल दास, डाली कहरा तृतीय स्थान पर रहीं। छठवीं कक्षा में जानवी गढ़वाल प्रथम, तन्वी श्रीवास द्वितीय और प्रकृति कहरा तृतीय स्थान पर रहीं। सातवीं कक्षा में पुनीता भारद्वाज, संजना कश्यप प्रथम, नव्या राठौर द्वितीय और जय श्री खरसन तृतीय स्थान पर रहीं। प्राचार्य मनोज पाण्डेय और प्रधान पाठिका सुषमा पाण्डेय ने छात्रों के अच्छे परिणाम पर खुशी जताई।


