रामगढ़ में दामोदर नदी से मिला युवक का शव:घर से तीन दिन से था लापता, हत्या या आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं पर जांच शुरू

रामगढ़ के दामोदर नदी में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान रामगढ़ हेसला निवासी रोहन ठाकुर के रूप में हुई है। वह पिछले तीन दिनों से लापता था। घटना की सूचना मिलते ही दामोदर पुल के पास सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हैं। मृतक के पिता सदमे में हैं और कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी
रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्णनंदन कुमार और एसआई उपेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने तीन दिन पहले थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *