बारिश में फाजिल्का की मंडी में भरा पानी:हजारों गेहूं की बोरियां भीगी, धीमी लिफ्टिंग से बढ़ी समस्या, सचिव बोले-मोटर से कर रहे निकासी

फाजिल्का में बीती रात हुई बरसात की वजह से अनाज मंडी में पड़े हजारों की तादाद में गेहूं के बैग पानी में डूब गए l जिस वजह से गेहूं खराब होता नजर आ रहा है l हालांकि इसको लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं l एक तरफ जहां लिफ्टिंग प्रक्रिया धीमी होने के चलते सवाल खड़ा हुआ तो वहीं दूसरी ओर मंडी में आई गेहूं की फसल की देखरेख सवालों के घेरे में है l अनाज मंडी में मौके पर आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष गोल्डी सचदेवा पहुंचे l जिनका कहना है कि फाजिल्का में रात के समय में काफी बरसात हुई है l जिसका नतीजा यह रहा कि फाजिल्का की अनाज मंडी में बरसाती पानी इस कदर भर गया है कि सड़कों पर पड़े गेहूं के हजारों बैग इस पानी की चपेट में आ गए हैं l उन्होंने कहा कि कुछ ही समय में आढ़ती दुकानों पर आ रहे हैं l जिनके साथ संपर्क कर पानी में डूबे गेहूं के बैग पानी से बाहर निकाल इन्हें ऊंचे स्टैगो पर लगवाए जाएंगे। मोटरों के जरिए पानी की निकासी मार्केट कमेटी के सचिव मनदीप रहेजा का कहना है कि उनके द्वारा कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है जो मोटरों के जरिए पानी की निकासी करने में लगे हैं l कुछ घंटों में पानी की निकासी कर दी जाएगी l उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से लिफ्टिंग प्रक्रिया धीमी है l जिस वजह से रफ्तार से गेहूं के बैग नहीं उठाए जा रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *