बालोद शहर में घुसे 2 दंतैल हाथी, VIDEO:लंबी दूरी तय कर दल्ली राजहरा पहुंचे; जान बचाकर भागे मजदूर

बालोद जिले के शहरी इलाके में 2 दतेंल हाथी घुस आए है। दल्ली राजहरा में घोड़ा मंदिर के पास सुबह हाथियों की आमद से डर का माहौल है। इसका सीसीटीवी भी सामने आया है। फुटेज में दिखा कि सुबह के समय काम पर जा रहे मजदूरों के सामने अचानक हाथी आ गए। मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान एक व्यक्ति गिर भी गया। वन विभाग ने क्षेत्र में मुनादी शुरू कर दी है। विभाग ने लोगों को अकेले सफर न करने की सलाह दी है। इन हाथियों ने एक ही दिन में लंबी दूरी तय की है। कल सुबह ये गुरूर वन क्षेत्र में थे, जहां इन्होंने फसलों को नुकसान पहुंचाया था। 3 सालों से इसी क्षेत्र में विचरण कर रहा हाथी जानकारी के मुताबिक, पिछले तीन सालों से यह क्षेत्र हाथियों का विचरण क्षेत्र बना हुआ है। इस दौरान हाथियों के कारण 6 लोगों की जान जा चुकी है। हाथियों के आने से किसानों की फसलें भी बर्बाद हो रही हैं। गुरुवार को दो दंतैल हाथी का लोकेशन मुल्ले(हर्राठेमा) जंगल रहा। सुरक्षा के लिहाज से मुल्ले, कुंजामपारा, मालगांव, मड़वापथरा, मुल्लेगुड़ा, खल्लारी, वन पंडेल, तुमड़ीकसा गांव के ग्रामीणों के अलर्ट जारी किया गया है। वन विभाग ने कराई मुनादी वन विभाग की ओर से मुनादी करवाकर अपील की जा रही है कि कोई भी जंगल न जाए। रात में जंगल मार्ग में सफर न करे। खुद सतर्क और सुरक्षित रहकर दूसरों को भी जानकारी देते रहें। हाथी दिखने पर नजदीकी वन कर्मचारी, अधिकारी को सूचना दें। वन विभाग के कर्मचारी हाथी के पैर के निशान को देखकर लोगों को सावधानी बरतने के लिए लगातार अपील कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *