मनेंद्रगढ़ | सेंट पैट्रिक्स एकेडमी में श्रमिक दिवस सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूल ने अपने सहयोगी कर्मचारियों के योगदान को सराहा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई। इसके बाद एक सुंदर गीत और श्रमिकों की महत्ता पर आधारित प्रेरणादायक वीडियो दिखाई गई। इन प्रस्तुतियों ने सभी को भावुक कर दिया। विद्यालय के प्राचार्य ब्रदर शाजू, समुदाय प्रमुख ब्रदर इसिडोर और स्कूल समन्वयकों ने सभी कर्मचारियों का स्वागत किया। उन्हें उपहार और शुभकामनाएं दी गईं। वक्ताओं ने कर्मचारियों की निःस्वार्थ सेवा और मेहनत की सराहना की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और स्वल्पाहार के साथ हुआ। यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक और यादगार रहा। इससे श्रमिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना और मजबूत हुई।


