बैंक कैशियर पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप:12वीं की छात्रा को घर में खाना बनाने के लिए रखा था, पुलिस ने केस दर्ज किया

गुमला जिले में बैंक ऑफ इंडिया की बिशुनपुर शाखा के कैशियर पर नाबालिग आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता 12वीं कक्षा की छात्रा है, जो आरोपी के घर में खाना बनाने का काम करती थी। छात्रा को जबरदस्ती बेडरूम में ले जाकर रेप किया घटना 18 अप्रैल की है। आरोप है कि कैशियर राजकुमार सिंह ने छात्रा को जबरदस्ती अपने बेडरूम में ले जाकर रेप किया। उसने पीड़िता को किसी को भी घटना की जानकारी देने पर हत्या की धमकी दी। पीड़िता ने घर जाकर अपनी मां को पूरी घटना बताई। शुरुआत में परिवार लोक-लाज के कारण चुप रहा। बाद में अन्य परिजनों को जानकारी मिली। इसके बाद सभी ने मिलकर पुलिस में शिकायत करने का फैसला किया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही बिशुनपुर थाने में पीड़िता की शिकायत पर कैशियर राजकुमार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच और धारा 164 के तहत बयान दर्ज करने के लिए गुमला भेजा है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *