फरीदकोट में सब्जी मंडी में लगी आग:आंधी से बिजली की तारों में हुई स्पार्किंग, रेहड़ियों समेत सामान जलकर राख

फरीदकोट जिले के कोटकपूरा शहर में माल गोदाम रोड स्थित सब्जी मंडी में बिजली के तारों में हुई स्पार्किंग के कारण आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक 5 सब्जी विक्रेताओं की रेहड़ियां, शैड और उनके काउंटर समेत अन्य सामान जल गया। जानकारी के अनुसार वीरवार रात तेज आंधी के कारण बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी और बाद में जब बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो उस समय भी तेज हवाएं चल रही थी, इसलिए बिजली की तारों में स्पार्क हुआ और इसके कारण सब्जी मंडी में रेहड़ियों को भयानक आग लग गई। जब आसपास रहने वाले लोगों को इस आग के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। सरकार व प्रशासन से मुआवजे की लगाई गुहार इस मौके पर पीड़ित सब्जी विक्रेताओं मोनू, सोनू, मोहन, पप्पू और राधे श्याम ने बताया कि आग के कारण उनकी रेहड़ियां, अस्थायी शेड और काउंटर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मुआवजे की मांग रखी। साथ ही उन्होंने स्थायी शेड के निर्माण की भी गुहार लगाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *