नीतीश के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान उड़े टीन शेड:हादसा होते-होते बचा; राजगीर स्पोर्ट्स एकेडमी के उद्घाटन में पहुंचे थे, VIDEO

राजगीर में शुक्रवार को CM नीतीश कुमार के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान 2 टीन शेड हवा में उड़ने लगे। गनीमत रही कि ये मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर से नहीं टकराए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मुख्यमंत्री अपने गृह जिले में राजगीर स्पोर्ट्स एकेडमी के उद्घाटन करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने यहां इंडोर हॉल, बास्केटबॉल कोर्ट, हैंडबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट और हॉकी प्रैक्टिस टर्फ का उद्घाटन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राजगीर पुलिस अकादमी में FSL लैब का भी उद्घाटन किया है। अब हेलिकॉप्टर की लैंडिंग की तस्वीरें देखिए… जब खत्म हो गया था CM के हेलिकॉप्टर का फ्यूल 26 मई 2024 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलिकॉप्टर का तेल खत्म होने का मामला सामने आया था। लोकसभा चुनाव के दौरान जनसभा में वो काफी व्यस्त थे। लगातार अलग-अलग जगह दौरा कर रहे हैं। 26 मई को मसौढ़ी के गांधी मैदान में चुनावी सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर में तेल खत्म होने के कारण उन्हें सड़क मार्ग से संपतचक के चैनपुर और फिर पटना लौटना पड़ा। चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद जैसे ही संपतचक जाने के लिए हेलिकॉप्टर में सवार होना चाहे, उनका हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। बाद में पता चला कि तेल खत्म हो गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई थी। हालांकि बाद में ये भी बात सामने आई थी कि वो अपने लोकसभा क्षेत्र से सड़क मार्ग से जाना चाहते थे। 3 लेयर में होती है CM की सुरक्षा सुरक्षा में DGP से लेकर कॉन्स्टेबल तक की जवाबदेही CM की सुरक्षा में IPS अफसरों के साथ कॉन्स्टेबल तक की अहम भूमिका होती है। पूर्व DGP अभयानंद का कहना है कि CM की सुरक्षा में DGP के बाद DG स्पेशल ब्रांच होते हैं। इसके बाद ADG पर सिक्योरिटी का जिम्मा होता है। फिर नंबर आता है DIG सिक्योरिटी और SP सिक्योरिटी का। इतने IPS के जिम्मे CM की सुरक्षा की निगरानी होती है। इसके बाद ASP और DSP से लेकर इंस्पेक्टर, दरोगा और कॉन्स्टेबल होते हैं। मुख्यमंत्री की मूवमेंट किसी भी दिशा में होती है तो सुरक्षा में लगे अफसर लाइन पर होते हैं। वह पल-पल का हाल जानते रहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *