जयपुर में CNG गैस ट्रक में लगी आग:गैस पम्प के बाहर था खड़ा, 75 सिलेंडर भरे हुए थे रखे

जयपुर में CNG गैस से भरे ट्रक में रविवार दोपहर आग लगने से दहशत फैल गई। ट्रक में आग लगने के दौरान CNG गैस पम्प के बाहर खड़ा था। ट्रक में CNG गैस के 75 सिलेंडर भरे हुए रखे थे। गनीमत रही कि पम्प पर मौजूद फायर इक्विपमेंट से वहां मौजूद वर्कर्स ने तुरंत काबू पा लिया। बिंदायका थाना पुलिस भी फायर बिग्रेड की एक गाड़ी के साथ मौके पर पहुंच गई थी। समय रहते आग पर काबू पा लेने के बड़ा हादसा होने से टल गया। SHO (बिंदायका) भजन लाल ने बताया- बिंदायका में सिरसी रोड पर CNG गैंस का पम्प है। सुबह करीब 6 बजे CNG गैस के 75 सिलेंडरों को लेकर ट्रक पम्प पर आया था। सिलेंडरों में गैस भरवाकर बाहर निकलते ही ट्रक में ड्राइवर को ट्रक में खराबी महसूस हुई। ड्राइवर के पम्प के बाहर ही ट्रक को खड़ा कर दिया। दोपहर करीब 2:15 बजे ऑयल डालकर ट्रक स्टार्ट किया। स्टार्ट करने ट्रक के रवाना होते ही साइलैंसर के पास स्पार्किंग होने से आग लग गई। आग लगने का पता चलने पर ड्राइवर ने तुरंत ट्रक को बंद कर खड़ा कर दिया। पम्प पर मौजूद वर्कर्स की मदद से फायर इक्विपमेंट से तुरंत आग पर काबू पाया। बिंदायका थाना पुलिस भी सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। आग के सिलेंडर तक पहुंचने पर कई ब्लास्ट के साथ ही गैस पम्प चपेट में आ सकता था। जिसकी चपेट में आने से एक बड़े क्षेत्र में जन-धन की नुकसान हो सकती थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *