गिरिडीह में सड़क हादसे में केटरर की मौत:30 अप्रैल की रात हुई थी दुर्घटना, धनबाद में इलाज के दौरान गई जान; तीन बच्चे हुए अनाथ

गिरिडीह के हुट्टी बाजार में हुए एक सड़क हादसे में घायल 37 वर्षीय केटरर संतोष कुमार साव की धनबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को काम से लौटते समय नगर भवन के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम घायल संतोष को गिरिडीह सदर अस्पताल ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया। धनबाद में इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने मौत की सूचना गिरिडीह नगर थाना को दी मृतक के शव को शुक्रवार की सुबह गिरिडीह लाया गया। संतोष के तीन बच्चे हैं और उनके परिवार की स्थिति दयनीय है। परिजनों ने मौत की सूचना गिरिडीह नगर थाना को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि नियमानुसार मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *