पालमू में बकाया पैसे मांगने पर व्यवसायी से मारपीट:सीसीटीवी में कैद हुआ वीडियो, एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी का दिया निर्देश

पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी के बकाया पैसे मांगने पर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 1 मई को सुबह करीब 11 बजे किशुनपुर पंचायत सचिवालय के पीछे स्थित दुकान पर हुई। व्यवसायी शुभम क्रांति ने बताया कि सतौवा पंचायत के कुम्हुआ निवासी हरेंद्र सिंह डेढ़ साल पहले उनकी दुकान से मकान बनाने के लिए छड़-सीमेंट ले गए थे। इनका 4 लाख रुपए बकाया था। कई बार मांगने पर भी वे टालते रहे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हॉकी स्टिक से शुभम की पिटाई की 1 मई को हरेंद्र सिंह अपने भाई गजेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, दीपक सिंह, अभिषेक सिंह, अमरजीत, गोलू सिंह और ड्राइवर रामू के साथ दुकान पहुंचे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हॉकी स्टिक से शुभम की पिटाई की। उन्होंने लाइसेंसी हथियार से गोली मारने की धमकी भी दी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। शुभम ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनके गले की चेन और दुकान से 4.5 लाख रुपए की नकदी भी लूट ली। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी रिष्मा रमेशन ने पाटन थाना प्रभारी को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *