जगदलपुर में मल्टी लेवल पार्किंग बनेगा, सड़कें चौड़ी होंगी:बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, तालाबों के सरंक्षण में खर्च होंगे 20 करोड़;मेयर ने पेश किया बजट

जगदलपुर नगर निगम का पहला बजट आज पेश हुआ। महापौर संजय पांडे ने राम राम, जय श्री राम के उद्घोष के साथ साल 2025-26 का बजट प्रस्तुत किया। शहर का सौंदर्यीकरण, प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण, निर्माण कार्य के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए है। शहर में बस स्टैंड का आधुनिकीकरण किया जाएगा। मल्टी लेवल पार्किंग बनाए जाएंगे। इसके साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए आम जनता को राहत दी गई है। शादी समारोह में लिए जाने वाले टैंकरों की दरें कम की गईं है। देखिए किसके लिए कितना बजट का प्रावधान है… इन योजनाओं में खर्च होंगे करोड़ों रुपए निगम की सामान्य सभा बैठक में लिया फैसला बजट पेश होने से पहले मेयर संजय पांडेय, निगम सभापति खेमसिंह देवांगन समेत MIC सदस्य लक्ष्मण झा दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे। यहां देवी की आराधना, पूजा-पाठ कर माता रानी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद निगम पहुंचकर बजट पेश किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *