अबोहर में किसान की हत्या:आरोपियों ने तेजधार हथियारों से मार डाला, पुरानी रंजिश का मामला

फाजिल्का के अबोहर में पुरानी रंजिश के चलते एक किसान की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय भारत रतन के रूप में हुई है। घटना कल दोपहर तीन बजे सीतो गुन्नों गांव की है। भारत रतन जब गांव बिश्रपुरा जा रहा था, तब कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने घायल भारत रतन को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। परिजन उसे श्रीगंगानगर ले गए। वहां से रात में बठिंडा रेफर किया गया। बठिंडा ले जाते समय सादुलशहर के पास आज उसकी मौत हो गई। थाना बहाववाला के प्रभारी दविन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक और आरोपी युवकों के खिलाफ पहले से ही आपसी झगड़े के मामले दर्ज हैं। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *