स्कूल की 25 वीं वर्षगांठ पर 210 वीं मिनी मैराथन:रायन इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट्स ने दौड़ लगा कर हेल्दी लाइफ का संदेश दिया

रायन इंटरनेशनल स्कूल ने अपनी 25 वीं वर्षगांठ के अवसर पर 210 वीं मिनी मैराथन का आयोजन किया। यह आयोजन स्कूल परिसर में आयोजित किया गया था और इसमें रायन की विभिन्न शाखाओं के स्टूडेंट्स ने भाग लिया। इस अवसर पर फतेह सिंह गौड़ (अंतर्राष्ट्रीय साइकिल चालक), ममता शर्मा (सामाजिक कार्यकर्ता), और पंडित सुरेश मिश्रा (अध्यक्ष, संस्कृति युवा संस्थान) जैसे सम्मानित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मैराथन में जगतपुरा शाखा के स्टूडेंट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेताओं में आश्वी अनादि (क्लास 5), नैना दीक्षित (क्लास 7), हर्षल गौड (क्लास 8), दानिश सिंह (क्लास 5), संध्या (क्लास 6), और कुणाल सिंह (क्लास 12) शामिल हैं।इस आयोजन के बारे में रायन इंटरनेशनल स्कूल की प्रबंध निदेशक ग्रेस पिंटो अध्यक्ष डॉक्टर ए एफ पिंटो ने कहा कि हमें अपनी 25 वीं वर्षगांठ के अवसर पर 210 वीं मिनी मैराथन का आयोजन करने पर गर्व है। यह आयोजन हमारे स्टूडेंट्स की प्रतिभा और उत्साह का प्रदर्शन करने का एक अवसर था। इस आयोजन के साथ, रायन इंटरनेशनल स्कूल ने अपनी 25वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया और अपने स्टूडेंट्स को प्रेरित करने के लिए एक मंच प्रदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *