ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में रिजल्ट घोषित

भास्कर न्यूज | जांजगीर ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परिणाम की घोषणा विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेश यादव, शिक्षक-शिक्षिकाओं, पालकों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में की गई। अंग्रेजी माध्यम में कक्षा नर्सरी में विपुल ताम्रकार ने 98% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। केजी-1 में सृष्टि बरेठ ने 95.3%, केजी-2 में जीविका चौहान ने 99.3% अंक हासिल किए। कक्षा पहली में समीर यादव ने 100%, तनुज हंसराज और इनाया फातिमा ने 96-96% अंक प्राप्त किए। कक्षा दूसरी में चहक सूर्यवंशी ने 98% और प्रभुदयाल राठौर ने 96.6% अंक प्राप्त किए। तीसरी में अनन्या सुर्गे, चारवी धीवर, हिमांशी पटेल, सिद्धि कटकवार, सौम्या राठौर, विकास शर्मा और आराध्या निर्मलकर सभी ने 100% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। कक्षा चौथी में विधि ताम्रकार, आशी राठौर, अर्निका यादव, आर्यन यादव और शिवम यादव ने भी 100% अंक प्राप्त किए। कक्षा छठवीं में समर्थ राठौर ने 91.8% और खुशी श्रीवास ने 80.6% अंक प्राप्त किए। कक्षा सातवीं में इशिता यादव ने 96% और प्रियांशु पटेल ने 76% अंक प्राप्त किए। कक्षा नवमी में सक्षम राठौर ने 91.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। हिंदी माध्यम में कक्षा नर्सरी में जान्हवी मानिकपुरी ने 99.3% अंक प्राप्त किए। केजी-1 में साहिल यादव ने 98.6%, केजी-2 में हिमांशु यादव और पूर्वी यादव ने 96.6% अंक प्राप्त किए। कक्षा पहली में सौम्या लदेर ने 97.3%, दूसरी में नेहा धीवर ने 98%, तीसरी में शिवांगी यादव ने 98% और चौथी में प्रज्ञा चौहान ने 97% अंक प्राप्त किए। कक्षा छठवीं में ज्ञानदिव्य राठौर ने 93.2% और सातवीं में पुष्कर देवांगन ने 87.8% अंक प्राप्त किए। कक्षा नवमी में श्रुति यादव ने 91% अंक प्राप्त किए। ग्यारहवीं जीवविज्ञान वर्ग में जागृति राठौर ने 73.6% और गणित वर्ग में जिया सूर्यवंशी ने 89.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *