दिल्ली में तूफानी बारिश 10 PHOTOS में:कहीं कारें पेड़ों पर टंग गईं, कहीं टीन शेड उड़ गए; 4 मौतें, 25 पेड़ उखड़े

दिल्ली में शुक्रवार सुबह तीन घंटे में करीब 3 इंच बारिश हुई। तेज हवा चलने से विमानों के उड़ान भरने में दिक्कत आई। 200 से ज्यादा फ्लाइट्स में देरी हुई। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 की टीन शेड टूटकर गिर गई। वहीं लुटियंस इलाके में करीब 25 से ज्यादा पेड़ गिरे। पेड़ गिरने से गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा। कुछ गाड़ियां पेड़ की जड़ और टहनी में हवा में लटक गईं। नजफगढ़ में एक घर गिरने से चार की मौत हो गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को मध्यम से भारी बारिश, साथ ही दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज आंधी और 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *