मोगा में एक्सीडेंट में युवक की मौत:तेज रफ्तार कैंटर ने मारी टक्कर, बाइक पर अपने गांव जा रहा था; ड्राइवर फरार

पंजाब के मोगा जिले में एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गांव जा रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने पुलिस के मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बाघा पुराना कस्बे के गांव मंडीरा के रहने वाले कर्मजीत सिंह अपनी मोटरसाइकिल से गिल्ल गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कर्मजीत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मृतक को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। एक चश्मदीद ने बताया कि वह भी उसी रास्ते पर जा रहा था जब यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फरार कैंटर चालक की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *