आगर मालवा जिला मुख्यालय के कंपनी गार्डन परिसर में रविवार को भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक जिला अध्यक्ष चिंतामणि राठौर के नेतृत्व में आयोजित की गई। रविवार शाम 5 बजे भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने बताया कि जिला अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 25 दिसंबर को जन्म जयंती और 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रत्येक बूथ मंडल और जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान जिले के सभी भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


