फाजिल्का जिले में संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक भारत और किसान मजदूर मोर्चा भारत द्वारा आज जिला प्रशासन के साथ मुलाकात करते हुए मांग पत्र सौंपा गया l जिस दौरान उन्होंने बीते समय के दौरान हुई ओलावृष्टि से गेहूं, सब्जी, चारे की फसलों के नुकसान और आग लगने की घटनाओं से नुकसानी गई फसलों व किसान आंदोलन दौरान किसानों को खदेड़न देखने के समय हुए नुकसान की भरपाई की मांग की l कई जगह बीमारी के चलते फसल खराब जानकारी देते हुए जॉन प्रधान गौरव बत्रा, जॉन नेता जसविंदर सिंह लाधुका व अन्य ने बताया कि बीते समय के दौरान ओलावृष्टि की वजह से गेहूं, सब्जी और चारे की फसलें बुरी तरह से नुकसान हो गई। पंजाब में बहुत बड़े स्तर पर आग लगने की घटनाओं से हजारों एकड़ गेहूं की फसल जल गई और किसानों का जानी और माली नुकसान भी हुआ। कई जगह पर करनाल बंट नामक बीमारी ने गेहूं की फसल का नुकसान किया l पहले ही आर्थिक मंदी से गुजर रहे किसान उन्होंने कहा कि कृषि अब घाटे का सौदा होने के कारण किसान पहले ही आर्थिक मंदी से गुजर रहा है l और अब कर्ज के बोझ तले दब गया है l इसलिए उन्होंने किसानों की फसलों के हुए नुकसान को मुख्य रखते हुए इसकी भरपाई की मांग की l किसानों ने कहा कि 19-20 मार्च 2025 को राज्य सरकार ने किसानों के साथ धक्केशाही करते हुए शंभू, खनौरी और पंजाब के अन्य स्थानों पर आंदोलन कर रहे किसानों को खदेड़ दिया और उनके सामान का नुकसान हुआ l संघर्ष करने की चेतावनी किसानों ने भरपाई की मांग की है और उन्होंने किसानों के साथ भद्दी शब्दावली का इस्तेमाल करने और मारपीट करने के आरोप में अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की l सुनवाई न होने की सूरत में उन्होंने संघर्ष करने की चेतावनी भी दी l


