जगराओं में बदमाशों ने गार्ड को पीटा:पैलेस में तोड़फोड़ की, मालिक-गार्ड ने कमरे में छिपकर बचाई जान

लुधियाना के जगराओं में सुबह करीब 7 बजे हथियारबंद बदमाशों ने पैलेस में घुसकर सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट की। बदमाशों ने पैलेस में तोड़फोड़ की और फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया। घटना थाना जोधा के अधीन पड़ते गांव नगल खुर्द में पक्खोवाल से गुजरवाल रोड पर एक पैलेस की है। पैलेस के मालिक परमिंदर सिंह गांव ललतों कलां के निवासी हैं। घटना के समय वह पैलेस की ओर जा रहे थे। गांव डागो के पास सिक्योरिटी गार्ड का फोन आया। गार्ड ने बताया कि कुछ लोग जबरन मेन गेट तोड़कर अंदर घुस आए हैं। मौके पर पहुंचे परमिंदर ने देखा कि बदमाशों ने कुर्सियां और अन्य सामान तोड़ दिया है। बदमाशों ने परमिंदर और गार्ड को जान से मारने की धमकी दी। दोनों ने एक कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई। इसके बाद बदमाश गाली-गलौच करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने थाना जोधा में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दो आरोपियों की पहचान रविंदर सिंह (मॉडल टाउन, लुधियाना) और रमना निहंग (गांव दुलेअ, लुधियाना) के रूप में हुई है। दो अन्य आरोपी अज्ञात हैं। एएसआई दलविंदर सिंह के अनुसार सभी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *