पंजाब के कपूरथला की माडर्न जेल में रूटीन सर्च के दौरान एक कैदी से 32 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। जेल प्रशासन ने कैदियों और हवालातियों द्वारा प्रतिबंधित सामान के उपयोग को रोकने के लिए विभिन्न बैरकों में यह तलाशी अभियान चलाया था। तलाशी के दौरान कैदी मनप्रीत सिंह उर्फ मनी के पास से नशीला पदार्थ मिला। जांच में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार मनप्रीत रामा मंडी जालंधर का रहने वाला है। सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट राहुल चौधरी की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई मनजीत सिंह ने पुष्टि की है कि मामले की जांच जारी है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि नशीला पदार्थ जेल में कैसे पहुंचा और इसमें कौन-कौन शामिल है।


