अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस 21 दिसंबर को ऑर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता व आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर जी द्वारा लोगों को करीब 30 मिनट तक ऑनलाइन लाइव ध्यान करवाया। इसमें करीब 20 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। इसमें संस्था के शिक्षकों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा इंदौर सहित समस्त मध्यप्रदेश में भिन्न-भिन्न जगहों पर ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। इनमें प्रदेश के कई शासकीय विद्यालय, कई महाविद्यालयों में छात्रों को ध्यान का महत्व बताते हुए ध्यान करवाया गया। संस्था द्वारा प्रदेश के विभिन्न समाज के लोगों, प्रदेश के विभिन्न केंद्रीय तथा जिला जेल के कैदियों को भी तनाव राहत हेतु ध्यान का अनुभव करवाया गया। इसके साथ ही विभिन्न कॉलोनियों में, बैंकों में इंदौर शहर के कई गार्डन, केंद्रीय तथा जिला जेल, निजी कंपनियों में भी ध्यान शिविर आयोजित किए गए, जिससे तनाव भरे इस समय में लोगों को एक नया अनुभव प्राप्त हुआ। आपको बताते चलें कि आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर जी के ध्यान बड़ी आसानी से किए जा सकते हैं व समस्त विश्व में बड़े लोकप्रिय हैं तथा 155 से अधिक देशों में संस्था के ध्यान शिविर नियमित आयोजित होते रहते हैं।


