रविवार को बालाघाट में दोपहर 2.30 बजे सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें कवि राजेन्द्र शुक्ल ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर कवि सम्मेलन का आयोजन 25 दिसंबर को नगरपालिका और सहमत संस्था कर रही है। कवि सुनाएंगे कविताएं इसमें मुंबई के कवि गीतकार चंदन राय, भोपाल की श्रृंगार कवियित्री शिवांगी प्रेरणा, बिहार के चंपारण से वीररस के कवि अपूर्व विक्रम शाह, छत्तीसगढ़ चिरमिरी से हास्य व्यंग्ग कवि नरेन्द मिश्र धड़कन, यूपी के बाराबंकी से हास्य एवं पैरोड़ी कवि पंकज प्रमोद के साथ ही बालाघाट के कवि अलका चौधरी अनमोल और अशोक सागर मिश्र आ रहे हैं। ये सभी अपनी-अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। लोगों को सम्मानित किया जाएगा इस अवसर पर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वालों में शामिल शिक्षा क्षेत्र में सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति इंजीनियर दिवाकर सिंह को अटल शिक्षा रत्न, उद्योग क्षेत्र में अतुल वैद्य को अटल उद्योग रत्न, साहित्य क्षेत्र में शायर अनुज तिवारी गोविंद को अटल साहित्य रत्न, स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में लक्ष्मी तेजवानी को अटल सेवा रत्न और खेल क्षेत्र में सुनील यादव को क्रीड़ा रत्न से सम्मानित किया जाएगा। ये आयोजन जिले में बीते 12 सालों से होता आ रहा है।


