रायसेन में पुलिसकर्मियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन:एसपी और एएसपी ने कराया परीक्षण; कई को शुगर और बीपी की बीमारी

रायसेन जिला पुलिस लाइन में रविवार को पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के लिए मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसपी पंकज कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। यह स्वास्थ्य शिविर धृति फाउंडेशन की ओर से भोपाल के दो अस्पतालों के साथ मिलकर से लगाई गई। जिसमें पुलिस अधिकारी और जवानों ने हिस्सा लिया और अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। इस दौरान कई पुलिस जवान और अधिकारी अनफिट पाए गए। किसी को बीपी तो किसी को शुगर की बीमारी निकली। वहीं, पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे ने कहा कि पुलिस और उनके परिजनों के लिए यह मेगा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। ताकि सभी के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जा सके। एसपी की पत्नी इंदु पांडे ने कहा कि हमारा जो धृति परिवार है, पुलिस परिवार कल्याण केंद्र है। धृति में कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर तक के परिवार वालों को हम कुछ प्रोडक्ट बनाना सिखाए जाते है। जिससे वो खुद सेल्फ अर्निंग कर सके और उसी के तहत हमने धृति के माध्यम से सोचा की हेल्थ कैंप चालू करवाया जाए। जिससे की उनके परिजनों को भी फायदा मिल सके। देखे तस्वीरें-

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *