अर्जेंटीना में 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप:सुनामी की चेतावनी जारी; लोगों को ऊंची जगहों पर जाने की सलाह

साउथ अमेरिकी देश अर्जेंटीना में 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूंकप आया है। इसके चलते सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। यह भूकंप भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे आया है। भूकंप का केंद्र अर्जेंटीना के दक्षिणी राज्य उशुआइया से 222 किमी दूर समुद्र में ड्रेक पैसेज में था, जिसकी गहराई 10 किमी थी। बता दें कि ड्रेक पैसेज दक्षिण अमेरिका के केप हॉर्न , चिली, अर्जेंटीना और अंटार्कटिका के दक्षिण शेटलैंड द्वीपों के बीच का समुद्री इलाका है। प्रशासन ने लोगों से ऊंची जगहों पर जाने के लिए कहा है। प्रभावित इलाकों में सुनामी की चेतावनी वाले सायरन बजना शुरू हो गए हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। इससे पहले 1 मई को भी अर्जेंटीना में 5.8 तीव्रता का भूंकप आया था। चिली के दक्षिणी तट को खाली कराया जा रहा अर्जेंटीना के पड़ोसी देश चिली ने भी भूकंप के बाद लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। चिली की राष्ट्रीय आपदा सेवा ने पूरे दक्षिणी तट को खाली कराने के लिए कहा है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। अमेरिका का सुनामी वॉर्निंग सिस्टम अगले एक घंटे में फिर से चेतावनी जारी करेगा। यह खबर अपडेट हो रही है….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *