धर्मशाला में विदेशी महिला पर कुत्तों का हमला:तिब्बतन लाइब्रेरी में लैंग्वेज ट्रांसलेशन सीखने गई थी, बाहर निकलते ही काटा

धर्मशाला के वार्ड नंबर 4 में आवारा कुत्तों ने एक विदेशी महिला पर हमला कर दिया। घटना तिब्बतन लाइब्रेरी के पास हुई। पीड़ित महिला लाइब्रेरी में भाषा अनुवाद का प्रशिक्षण ले रही है। वह जब बाहर निकली, तभी कुछ आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। घायल महिला को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। धर्मशाला में पिछले कुछ समय से आवारा कुत्तों की समस्या बढ़ती जा रही है। इससे स्थानीय लोग और पर्यटक परेशान हैं। नगर निगम ने इस समस्या को देखते हुए पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया है। आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनकी देखभाल के लिए एनजीओ को जिम्मेदारी दी गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कहा है कि वह इस समस्या पर और कड़े कदम उठाए। इससे शहर में आम लोग और पर्यटक सुरक्षित महसूस करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *