कोण्डागांव में भारत स्काउट और गाइड के हीरक जयंती वर्ष के अवसर पर एक विशेष साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, दहिकोंगा से शुरू होकर ग्राम पंचायत बाखरा तक पहुंची। जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन और जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। रैली में स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव, बालिका शिक्षा और यातायात सुरक्षा से जुड़े संदेश वाले बैनर लेकर मार्च किया। समापन समारोह में वरिष्ठ स्काउट्स एवं गाइड्स मोहित पटेल, सुनीला नाग, साकी राम मौर्य और सतेन्द्र पवार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद कार्यक्रम में ग्राम पंचायत दहिकोंगा के सरपंच प्रेमसिंह नेताम, जिला पंचायत सदस्य रामदई नाग और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जिला संगठन आयुक्त भीषभदेव साहू, जिला सचिव चमनलाल सोरी समेत कई स्काउट-गाइड कार्यकर्ता, पालक और ग्रामवासी भी उपस्थित थे। विद्यालय को ‘सेजस दहिकोंगा’ के नाम से स्काउट-गाइड दल नवीनीकरण चार्टर प्रदान किया गया। इस तरह की पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने में मदद मिली।


