राजनांदगांव में पुलिस जनरल परेड का आयोजन:अग्निशमन विभाग ने दिया फायर सेफ्टी का डेमो, एफएसएल ने समझाई क्राइम सीन की बारीकियां

राजनांदगांव के रक्षित केंद्र में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने जनरल परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान अग्निशमन विभाग के फायरमैन पुमेश सोरी और राजेश सिन्हा ने पुलिस कर्मियों को आग से बचाव के गुर सिखाए। फायरमैन ने बताया कि आग से बचाव के लिए सावधानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि शॉर्ट सर्किट और गैस रिसाव जैसी छोटी लापरवाही बड़े अग्निकांड का कारण बन सकती है। उन्होंने गैस सिलिंडर के जरिए अग्निशमन यंत्र के उपयोग का प्रैक्टिकल डेमो दिया। साथ ही बिजली के पुराने तारों को बदलने और गैस पाइप को हर 6 महीने में बदलने की सलाह दी। क्राइम सीन की जांच के बारे में दी जानकारी कार्यक्रम में एफएसएल अधिकारी चिरंजीवी चंद्रा ने विभिन्न किट के माध्यम से क्राइम सीन की जांच के बारे में विस्तृत जानकारी दी। परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक, डीएसपी तनुप्रिया ठाकुर और रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर समेत जिले के अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *