हमीरपुर में दो कमरों में लगी आग:स्टोर और पशुशाला में रखा सामान जला, भैंस और बछड़ा झुलसे; 2 लाख का नुकसान

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सुजानपुर के निकट टीहरा पंचायत में आग की घटना सामने आई। यहां पंचायत के पूर्व प्रधान के दो स्लेट पोस्ट कमरों में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अगर आग पर समय रहते काबू न पाया जाता तो आसपास के मकानों को भी खतरा हो सकता था। घटना शुक्रवार दोपहर एक बजे के आसपास की है। एक कमरे में इमारती लकड़ी, अनाज और पशुओं का चारा रखा था। दूसरे कमरे में एक भैंस और उसका बछड़ा बंधे थे। मकान मालिक मदन लाल ने बताया कि अचानक उनके स्लेट पोस्ट मकान से आग लग गई जब उन्हें आग की सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे। पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाला स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सुजानपुर फायर ब्रिगेड और पशु चिकित्सा एम्बुलेंस को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पशुओं को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्टोर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग में झुलसे पशुओं का करवाया इलाज इसमें इमारती लकड़ी, अनाज और चारा शामिल था। आग से झुलसे पशुओं का वेटरनरी फार्मासिस्ट ने मौके पर ही उपचार किया। इस हादसे में लगभग 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। फायर अफसर अमित मेहरा ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। लाखों रुपए की संपत्ति जलने से बचाई गई है। उन्होंने बताया कि अगर आग पर समय रहते काबू न पाया जाता तो आसपास के मकानों को भी खतरा हो सकता था। आग लगने के कर्म का पता नहीं चल पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *