पटियाला और फगवाड़ा में नगर निगम में चुनाव परिणाम घोषित हो गए है। पटियाला नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। वहीं फगवाड़ा नगर निगम में कांग्रेस को जीत मिली है।अब तय हो गया है कि पटियाला में आम आदमी पार्टी का मेयर बनेगा। फगवाड़ा में कांग्रेस का मेयर बनाया जाएगा। पटियाला में आम आदमी पार्टी के 45 उम्मीदवार, भाजपा के 4, कांग्रेस और अकाली दल को 3-3 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। पटियाला में नामांकन के दौरान हुई धांधली के कारण हाई कोर्ट ने 7 वार्डों में चुनाव नहीं कराने का आदेश जारी किया था। वहीं फगवाड़ा नगर निगम में कांग्रेस के 22, आम आदमी पार्टी के 12 और बीजेपी के 5, अकाली दल के 2 और 3 निर्दलीय उम्मीदवारों जीत दर्ज की है। पटियाला के 7 वार्डों में चुनाव कैंसिल पटियाला नगर निगम के 7 वार्डों में चुनाव में नहीं होगा। इन वार्डों में वार्ड नंबर 1, 32, 33, 36, 41, 48 और 50 शामिल है। क्योंकि यहां पर नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन काफी बवाल हुआ था। कई लोगों की नामांकन स्थल से बाहर फाइलें तक छीन ली गई थी। मामला हाईकोर्ट पहुंचा था। इसके बाद हाईकोर्ट ने यह आदेश दिए हैं। वार्ड 40 में AAP और बीजेपी में झड़प पटियाला के वार्ड नंबर 40 पर भाजपा नेता जय इंदर कौर अपने समर्थकों सहित पहुंची। यहां पर सुबह वोटिंग से पहले झड़प हुई। जयइंदर कौर ने कहा कि हमारे कैंडिडेट का फोन आया था। बाहर से लोग ईंट ओर तलवार लेकर आए थे। जहां पर बूथ लगाने थे। वहां पर ईंट मारने लगे। इस दौरान एक बीएसएफ का जवान और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। भाजपा नेता जयइंदर ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर आरोप लगाया है कि घनौर के विधायक गुरलाल सिंह और समाना विधायक चेतन सिंह जौरामाजरा पटियाला के वार्ड नंबर 40 में घूम रहे हैं। जो मतदान प्रक्रिया को प्रभावित कर रहे हैं। आदर्श आचार संहिता के तहत बाहरी लोगों को मतदान क्षेत्रों में जाने की सख्त मनाही है। AAP के विधायक खुद ही नियमों की धज्जियां उड़ रहे हैं। वार्ड 34 में भाजपा उम्मीदवार ने की सुसाइड की कोशिश पटियाला के वार्ड नंबर 34 में भी हंगामा हुआ। भाजपा के उम्मीदवार सुशील नैयर ने खुद पेट्रोल पर डालकर सुसाइड करने की कोशिश की। पुलिस ने उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए रोका। साथ ही पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। उनका आरोप था कि कुछ लोग वहां पर जाली वोट डलवा रहे थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी नानक सिंह ने कहा कि पोलिंग बूथ पर कैमरे लगे हैं। जो भी आपके आरोप है उसके बारे में लिखित में शिकायत दे। कार्रवाई की जाएगी। फगवाड़ा में कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ केस दर्ज फगवाड़ा के वार्ड नंबर 48 से चुनाव लड़ रहे कांग्रेसी उम्मीदवार अश्वनी शर्मा के खिलाफ भाजपा उम्मीदवार परमजीत सिंह खुराना ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि उनका बूथ बिल्कुल पोलिंग स्टेशन के सामने है। पोलिंग स्टेशन के सामने बूथ लगा कर अश्वनी शर्मा वोटरों को प्रभावित कर रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए डीएसपी भारत भूषण ने अश्वनी शर्मा का बूथ वहां से हटवा दिया। इस दौरान उनमें इस बात को लेकर थोड़ी सी बहस भी हुई और अश्वनी शर्मा ने भी परमजीत सिंह खुराना पर आरोप लगाए कि वह लोगों को पकड़ पकड़ कर अपने पक्ष में वोट डालने के लिए ला रहा है।


