पंजाब की 44 नगर कौंसिल के नतीजे:बरनाला में AAP ने मारी बाजी; कपूरथला की 4 नगर पंचायतों में 23 निर्दलीय जीते

पंजाब में नगर निगम के साथ प्रदेश की 44 नगर कौंसिल और नगर पंचायतों में सुबह 7 से शाम 4 बजे तक वोटिंग हुई। इसके तुरंत बाद काउंटिंग की गई। बरनाला के हंडिआया में 13 में से 9 वार्डों पर AAP जीती है। वहीं पठानकोट की नरोट जैमल नगर पंचायत के 11 वार्डों में 5-5 वार्ड पर कांग्रेस और AAP, जबकि 1 पर बीजेपी जीती है। इसके अलावा लुधियाना की अमलोह और माछीवाड़ा साहिब नगर परिषद में AAP के सबसे अधिक उम्मीदवार जीते हैं। जबकि कपूरथला की 4 नगर पंचायतों में 23 निर्दलियों ने जीत दर्ज की है। हंडिआया में बूथ कैप्चरिंग, अमृतसर में फायरिंग वोटिंग के दौरान लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा में अकाली दल और कांग्रेस नेताओं में झगड़ा हो गया। वहीं बरनाला के हंडिआया में बूथ कैप्चरिंग को लेकर AAP, बीजेपी और निर्दलियों ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। इसके अलावा अमृतसर में वोटिंग से पहले कुछ बदमाशों ने थार सवार युवक पर फायरिंग कर दी थी। आप उम्मीदवार पर EVM तोड़ने का आरोप लुधियाना के खन्ना के वार्ड-2 में उप चुनाव की गिनती के दौरान आप उम्मीदवार पर कांग्रेस ने EVM तोड़ने का आरोप लगाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खन्ना-समराला रोड जाम कर धरना दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *