दीवार पर पेशाब करने से रोका तो फेंके पत्थर, VIDEO:युवक के पीछे डंडा लेकर भागे, शांतिभंग करने पर एक गिरफ्तार

जोधपुर शहर के देवनगर थाने इलाके में मारपीट और पत्थरबाजी का सीसीटीवी सामने आया है। वीडियो में कुछ युवक पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। इसके बाद दूसरी तरफ से एक महिला और पुरुष डंडा लेकर युवकों के पीछे दौड़ते हैं। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया- घटना सोमवार रात की है। मामले में नदीम व अन्य युवकों को शांतिभंग करने के केस में गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को इस संबंध में गली नंबर 4 के सामने वीर दुर्गादास कॉलोनी में रहने वाली महिला ने नदीम व अन्य युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया है कि सोमवार रात्रि को नदीम व अन्य युवक एक दीवार पर पेशाब कर रहे थे। जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो वे मारपीट करने लगे। इसके बाद उनके घर पत्थर भी फेंके। रिपोर्ट के आधार पर देवनगर पुलिस ने गुरुवार को फिर से नदीम को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *