कुर्सी को लेकर बैठक में चले लात-घूंसे, VIDEO:सरपंच संघ अध्यक्ष और उप-प्रधान भिड़े, एक का सिर फूटा; प्रधान बोलीं- अभद्रता पर बढ़ा विवाद

नागौर की खींवसर पंचायत समिति की साधारण सभा में कुर्सी को लेकर विवाद हो गया। उप प्रधान राम सिंह बगड़िया और सरपंच संघ अध्यक्ष जगदीश बिड़ियासर के बीच लात-घूंसे चले। मारपीट में उप-प्रधान का सिर फूट गया। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। सरपंच संघ अध्यक्ष जगदीश बिड़ियासर, खींवसर प्रधान सीमा बिड़ियासर के पति है। प्रधान सीमा बिड़ियासर ने बताया कि शुक्रवार सुबह पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक की शुरुआत में ही उप-प्रधान ने अभद्रता की। कुर्सी को लेकर उप-प्रधान के अपशब्द बोलने पर झगड़ा हुआ। उप-प्रधान बोले- धक्का देकर नीचे गिरा दिया
उप-प्रधान राम सिंह बगड़िया ने कहा- दोपहर साढ़े 12 बजे बैठक में सभी सदस्य थे। तभी प्रधान और प्रधान के पति का ड्राइवर बैठक में पहुंचे, सुरक्षागार्ड ने ड्राइवर को बाहर निकाल दिया। तभी 4-5 कुर्सी छोड़कर बैठे प्रधान के पति जगदीश बिड़ियासर अचानक उठकर आए और धक्का देकर मुझे नीचे गिरा दिया,चाकू से हमला कर दिया, जिससे सिर में चोट आई है। बैठक कक्ष में खींवसर थाना पुलिस भी मौजूद थी। बगड़िया ने कहा- इससे पहले भी साल 2021 में एक वीसी के दाैरान हमला किया गया था, जिसका मामला खींवसर थाने में दर्ज है। उप प्रधान ने मुझसे अभद्र भाषा में बात की
प्रधान सीमा बिड़ियासर ने कहा- आज पंचायत समिति की साधारण सभा की मीटिंग थी। वहां प्रोटोकॉल के हिसाब से एमएलए, एमपी और एसडीएम सबकी चेयर लगी हुई थी। मैं जैसे ही मीटिंग में जाकर बैठी, वहां उप प्रधान राम सिंह बगड़िया आकर एमएलए की सीट पर बैठ गए और मुझे अभद्र भाषा में बोलने लगा। हमने उसे टोका कि चेयर एमएलए की है तो विवाद बढ़ गया। प्रधान ने कहा- ये जब भी साधारण सभा में आता है, हमेशा दूसरों की चेयर पर बैठने की कोशिश करता है। ये आपराधिक प्रवृत्ति का आदमी है। आज जैसे ही ये हंगामा हुआ तो बाहर निकलते वक्त बोला कि आपका और आपके पति का मैं दो दिन में मर्डर कर दूंगा। बेनीवाल ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर‌ पोस्ट की है। बेनीवाल ने लिखा- पुलिस की मौजूदगी में उप-प्रधान पर हमला करना नागौर पुलिस और जिले के पुलिस कप्तान की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान है। बेनीवाल ने कहा- RLP से निर्वाचित उप-प्रधान रामसिंह बगड़िया पर एक हिस्ट्रीशीटर सरपंच और उसके गुंडों की ओर से जो जानलेवा हमला किया गया वो निंदनीय है। उन्होंने कहा- मैं पुलिस-प्रशासन को कहना चाहता हूं कि RLP को कमजोर समझने की भूल नहीं करें, यदि समय रहते उप -प्रधान पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो खींवसर थाने और SP ऑफिस का घेराव किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी नागौर SP की होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस मामले में संज्ञान लें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *